रूपमती पॉवेलियन, उस काल की सबसे प्रचलित प्रेम गाथा की गवाह है। इस मंडप में अभी भी रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम गाथा एक गवाही के रूप में विख्यात है। यह प्रेम कहानी, धर्म और दुनिया के कई बंधनों से दूर एक प्रेम गाथा है जो मांडू की धरती से जुड़ी हुई है।
उनकी प्रेम गाथा को कई कहानियों में सुना और देखा जा सकता है लेकिन इसके बारे सच्चाई किसी को भी पता नहीं है। हालांकि, यहां की मूल संरचना को आर्मी आर्व्जेवेशन प्वाइंट के नाम से जाना जाता है जो मंडप के पश्चिमी हिस्से में बना हुआ है, माना जाता है कि रानी यहीं से अपने प्रेमी को देखा करती थी और उसका प्रेमी नर्मदा नदी के किनारे पर खड़ा होकर उसे निहारता था।
आज भी मंडप में प्रेम गाथा के अलावा अन्य आकर्षण भी देखे जा सकते है। इको प्वांइट का यहां का मुख्य आकर्षण है जो मंडप से काफी नजदीक स्थित है। पैलेस से नर्मदा के ऊपर से सूर्यास्त का दृश्य देखने में बेहद मनोरम लगता है।



Click it and Unblock the Notifications