Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मडगांव

मडगांव पर्यटन - जहां हैं कई अतुल्य आश्चर्य

25

मडगांव दक्षिण गोवा में एक छोटी सी बस्ती है, जो एक किलोमीटर के दायरे में होते हुए बहुत ही आकर्षक जगह है। इस जगह से दक्षिण गोवा के कई महत्त्वपूर्ण  समुद्र तट निकट हैं जिस वजह से यहाँ पर्यटकों की भारी आमद देखी जा सकती है। प्रसिद्ध चर्चों और मंदिरों के अलावा एक बात और है जो इस जगह को विशेष दर्जा देती है।

ये जगह कई सारी संस्कृतियों को अपने में समेटे हुए है, यहाँ जहाँ एक तरफ चर्च और मंदिर हैं तो वहीँ दूसरी तरफ इस स्थान पर मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत कुछ है। यहाँ पर कई सारी  मस्जिदें हैं जिन्हें हर साल लाखों पर्यटक देखने आते हैं। यहाँ की मस्जिदों में शिया इमाम इस्माइली खोजा जमातखाना और अकुएम  प्रमुख हैं । ये वो स्थान है जहाँ मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में आते हैं। मडगांव,बेनौलिम कोल्वा, वर्का बैतूल और मजोरदा जैसे मनमोहक बीचों से ज्यादा दूर नहीं है इस कारण, इन स्थानों से यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता है। ज्ञात हो की यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए इन सारे बीचों की यात्रा के लिए एक दिन पर्याप्त है। यहाँ आकर पर्यटक बीच के आस पास से सस्ती दरों में बेहतरीन खरीदारी भी कर सकते हैं।

अगर आप अच्छे खाने के शौक़ीन है तो ये जगह  गोवा का दक्षिणी हिस्सा होने के कारण आपको एक उम्दा कुजीन प्रदान करती है। यहाँ आने वाले अगर ये सोच रहे हो की यहाँ आकर वो कहाँ रुकेंगे तो उनके लिए यहाँ पर बहुत कुछ है। यहाँ आने वाले पर्यटक कई प्रमुख पांच सितारा होटलों जैसे  ताज, लीला, हयात, और हॉलिडे इन जैसे होटलों में रुक सकते हैं जो प्रमुख स्थान से एक मील की दूरी पर हैं।

कुछ समकालीन खरीदारी के लिए खोज रहे हैं?  यदि हाँ तो आप ओसिया शॉपिंग मॉल की यात्रा जरूर करें । अगर आपको एक छोटी सी राइड का मजा लेना है तो आप फिशरमैन व्हार्फ़ जरूर जाएं ये जगह बेतुल बीच के पास है । अगर आप गोवा आये हैं और आपको  ताजा और प्रामाणिक  सी फ़ूड खाना है तो आप मडगाव की यात्रा जरूर करें।

मडगांव जाने के लिए  डाबोलिम हवाई अड्डा सबसे बेहतर विकल्प है यहाँ से आपको प्राइवेट कैब आसानी से मिल जाएँगी जो काफी सस्ती होती है साथ ही यहाँ आने के लिए आपको  वास्को दा गामा, डाबोलिम से ट्रेन भी मिल जायगी। यहाँ आने के लिए पर्यटक राजधानी पंजिम या वास्को डा गामा से ड्राइव करके भी यहाँ आ सकते हैं।

मडगांव इसलिए है प्रसिद्ध

मडगांव मौसम

घूमने का सही मौसम मडगांव

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मडगांव

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun