मंदिरों के अलावा मथुरा अपने दूर तक फैले हुए घाट के लिए भी काफी मशहूर है। यह शहर यमुना नदी के किनारे बसा है। घात लम्बे होते हैं और यहाँ पत्थर की सीढ़ियाँ होती हैं जो गंगा नदी तक जाती हैं। यह नदी हिन्दुओं के लिए काफी पावन है और ऐसा माना जाता है कि इसमें डुबकी लगाने से शरीर पवित्र हो जाता है और सारे पाप धुल जाते हैं।
इन घाट पर ही सारे त्यौहार और गतिविधियाँ होती हैं। आप मथुरा में किसी घात पर चले जाईये और आपको श्रद्धालु पानी में डुबकी लगाते दिख जायेंगे। सुबह शाम यहाँ पर विशेष आरती का आयोजन होता है। नदी के किनारे बसे घाटों पर शहर के कुछ प्रमुख आश्रम और मंदिर भी मिल जायेंगे। इन 25 घाटों में से सबसे मशहूर है विश्राम घाट जिसको इस वजह से पूजा जाता है क्योंकि यहाँ पर भगवान कृष्ण ने अपने मामा कंस को मात देने के बाद आराम किया था।



Click it and Unblock the Notifications