Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मयूरभंज » मौसम

मयूरभंज मौसम

मयूरभंज की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय सितम्‍बर और मार्च के दौरान रहता है, इस दौरान तापमान काफी कम और आर्द्रता रहित होता है।

गर्मी

मयूरभंज की गर्मियों को पहले अंग्रेजों के द्वारा ' द ग्रेट इंडियन समर ' कहा जाता था, यहां गर्मी भयंकर पड़ती है। इस मौसम में तापमान गर्म और शुष्‍क रहता है। अप्रैल और मई, साल के सबसे गर्म महीने होते है। इस दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

मानसून

मयूरभंज में मानसून मई से लेकर अक्‍टूबर तक रहता है। अगस्‍त महीने में यहां सबसे ज्‍यादा बारिश होती है। इस अवधि में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहता है।

सर्दी

मयूरभंज की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय सर्दियों के दौरान होता है। इस दौरान हल्‍की गुनगुनी धूप में पर्यटक आराम से सैर कर सकते है। इस मौसम में आर्द्रता नहीं होती है और बारिश की समस्‍या भी नहीं होती है। दिसम्बर और जनवरी, साल का सबसे ठंडा महीना होते है। इस अवधि में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। सर्दियों का समय अक्‍टूबर अंत से फरवरी शुरूआत तक चलता है।