कुरुम्बेरा किला में एक शिव मंदिर है, जिसे 1400 ईस्वी में बनाया गया था। मंदिर के ठीक बगल में एक मस्जिद भी है जिसे मोहम्मद ताहीर ने बनवाया था। अगल—बगल बने शिव मंदिर और मस्जिद मिदनापुर के सांप्रादायिक सौहार्द को दर्शाते हैं। यहां पूरे देश बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। किला चारों तरफ से ऊंची-ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है, जिससे यह बेहद भव्य नजर आता है। ऐसे दृश्य इस क्षेत्र में दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं। अगर यह किला आपको ज्यादा दूर न पड़ता हो तो यहां एक शाम बिताने की योजन जरूर बनाएं। यहां का सूर्यास्त सचमुच आपको रोमांच से भर देगा।



Click it and Unblock the Notifications