Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मुदुमलाई

मुदुमलाई पर्यटन – प्रकृति के सर्वश्रेष्ठ का संगम स्थल

18

तीन राज्यों (कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल) की सीमाओं से लगा मुदुमलाई नीलगिरि के घने जंगलों में स्थित है और अपने वन्यजीव अभ्यारण्य के लिये जाना जाता है। मुदुमलाई को दक्षिण बारत का सबसे समृद्ध वन्यजीव अभ्यारण्य माना जता है और यह देश भर में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है।

1940 में स्थापित, मुदुमलाई देश के विशाल पादप और जन्तु जगत की सुरक्षा और संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण और सौन्दर्यपूर्ण प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है। यह वन्यजीव अभ्यारण्य इस भाग में सबसे लोकप्रिय आकर्षण है और कई लुप्तप्राय पौधों और जन्तुओं का घर जिनका मिलना आसान नहीं होता। जंगल में आपका स्वागत है।

मुदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य में वन विभाग द्वारा जंगल सफारी की व्यवस्था की जाती है जो वाकई अच्छी होती है। सफारी द्वारा अभ्यारम्य में दिखने वाली विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के साथ साथ विभन्न प्रकार के जंगल जीवन भर याद रहने वाला अनुभव प्राप्त होता है।

अभ्यारण्य में ऊष्णकटिबन्धीय नम पतझड़ प्रकार के, दक्षिणी ऊष्णकटिबन्धीय शुष्क काँटो वाले और ऊष्णकटिबन्धीय शुष्क पतझड़ प्रकार के जंगल पाये जाते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिये यहाँ पर पाये जाने वाले दो सौ से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों को देखने का अवसर रहता है। मॉनीटर लिजर्ड, लकड़बग्घे, भेड़्ये, हिरन, तेन्दुये और बारासिंघा जैसे जीव यहाँ के शान्त और हरे-भरे वातावरण में पाये जाते हैं।

मुजुमलाई में एक टाइगर रिजर्व भी है जहाँ पर भारत का सबसे ज्यादा बाघ का घनत्व पाया जाता है। इसके अलावा अभ्यारण्य में 700 भारतीय हाथी विचरण करते हैं।

पौधो, जन्तुओं और पक्षियों की कई लुप्तप्राय प्रजातियाँ भारी संख्या में मुदुमलाई में पाई जाती हैं जिसके कारण यह अभ्यारण्य देश में जैवविविधता के संरक्षण में निर्णायक भूमिका निभाता है।

जंगली चावल, हल्दी, जंगली अदरक, तेजपत्ता, आम, अमरूद और कालीमिर्च की जंगली प्रजातियाँ अभ्यारण्य में उगती हैं जो संवर्धन किये जाने वाले पौधों के लिये जीन भण्डार का कार्य करता है। ये पौधे छितरे शाकाहारी वन्यजीवों का भोजन होते हैं और बाँस की पाई जाने वाली दो प्रजातियाँ (बैम्बूसा और डेन्ड्रोकैलेमस स्ट्राइकस) हाथी और गौड़ जैसे बड़े जानवरों की भूख शान्त करते हैं।

मुदुमलाई और इसके आसपास के पर्यटक स्थल

मुदुमलाई के आसपास के इलाके में सैकड़ो आकर्षण हैं जिनमें से कुछ प्यकारा झील, कलट्टी झरना, थेप्पकाडू हाथी कैम्प, मोयर नदी और जंगली जानवरों को देखने के कई उत्कृष्ट स्थान खास हैं। प्राकृतिक सुन्दरता, घूमने फिरने लायक स्थान और ट्रेकिंग के विकल्प मुदुमलाई को पारिवारिक पिकनिक, साहसिक यात्रा और एक दिवसीय यात्रा के लिये आदर्श बनाते हैं।

मुदुमलाई आने का सबसे बढ़िया समय

इस क्षेत्र में हर समय मौसम सुहवना रहता है।

मुदुमलाई कैसे पहुँचें

सड़क मार्ग द्वारा बेहतर रूप से जुड़े होने के कारण मौसम की सोचे बिना लोग अक्सर मुदुमलाई आते हैं।

मुदुमलाई इसलिए है प्रसिद्ध

मुदुमलाई मौसम

घूमने का सही मौसम मुदुमलाई

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मुदुमलाई

  • सड़क मार्ग
    मुदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य के सबसे निकट गुडलूर शहर है। यह उडागामण्डलम –मैसूर राजमार्ग पर 30 किमी की दूरी पर है। उडागामण्डलम से मुदुमलाई के लिये टैक्सी का किराया लगभग 1500 रूपये पड़ता है। इस मार्ग पर कई तीव्र मोड़ पड़ते हैं इसलिये यदि आप स्वयं वाहन चला रहे हों तो सतर्कता बरते की आवश्यकता होती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    नीलगिरि पहाड़ी रेल सेवा के अन्तर्गत पड़ने वाला उडागामण्डलम मुदुमलाई के लिये निकटतम रेलवेस्टेशन है। यह मुदुमलाई से 64 किमी की दूरी पर है। उडागामण्डलम से मुदुमलाई के लिये टैक्सी का किराया लगभग 1500 रूपये पड़ता है। सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा कोयम्बटूर रेलवे स्टेशन निकटतम ब्रॉडगेज स्टेशन है। यह मुदुमलाई से 82 किमी की दूरी पर है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पीलामेडु का कोयम्बटूर अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा मुदुमलाई के लिये सबसे निकट हवाईअड्डा है। यह मुदुमलाई से 160 किमी की दूरी पर है। चेन्नई, बैंग्लोर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से उड़ाने उपलब्ध रहती हैं। कोयम्बटूर अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुदुमलाई के लिये टैक्सी का किराया लगभग 3500 रूपये पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
18 Apr,Thu
Return On
19 Apr,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
18 Apr,Thu
Check Out
19 Apr,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
18 Apr,Thu
Return On
19 Apr,Fri