Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मुक्तेश्वर » मौसम

मुक्तेश्वर मौसम

इस सुंदर हिल स्टेशन की सैर के लिए गर्मियों का मौसम उत्तम होता है।

गर्मी

(मार्च से मई) : मुक्तेश्वर में गर्मी का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और मई तक रहता है। इस मौसम के दौरान मुक्तेश्वर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): मुक्तेश्वर में मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। इस दौरान यहाँ भारी वर्षा होती है।

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): मुक्तेशाव्र में नवंबर के महीने में ठंड का मौसम प्रारंभ होता है जो फरवरी तक रहता है। इस मौसम के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस और 3 डिग्री सेल्सियस रहता है। ठंड के मौसम में इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी होती है।