धारावी एशिया की सबसे बड़ी गंदी बस्ती के रूप में कुख्यात हैऔर यही सच है। कई वर्षों से अच्छे बुरे के लिये जाना जाने वाले धारावी पिछले कुछ वर्षों में एक विशेष क्षेत्र में संपूर्ण विश्व में उभर कर सामने आया है – सस्ती लेदर शॉपिंग (चमड़े के सामान की सस्ती खरीददारी)।
अब इस बात की कल्पना कीजिए कि आप एक अच्छा सेरृति लेदर वॉलेट खरीदना चाहते है परंतु आपका बजट सीमित है। आपको धारावी आना चाहिए। यद्यपि धारावी में कुछ सीमा तक सौदा होता है, गुणवत्ता अदभुत होती है और कुछ मामलों में तो मूल की तुलना में भी बेहतर होता है और यह कोई अतिशयोक्ति नही है।
मुंबई में अधिकांश लोग यहाँ बेचे गए उत्पादों के स्थायित्व की कसम खाते हैं। यदि आप भारतीय नही हैं तो सावधान रहिये, धारावी के दुकानदार पश्चिम के लोगों से अक्सर पैसा बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। अत: किसी दोस्त को साथ ले जाएँ।



Click it and Unblock the Notifications