हिंदू भगवान गणपति को समर्पित इस मंदिर में सन 1900 से पर्यटक नियमित रूप से आते हैं। पहले यह ईंटों की बनी हुई कुछ फुट चौड़ी संरचना थी जो आज मुंबई का सबसे धनी मंदिर बन गया है और कई लोगों के दिल के बहुत करीब है।
सावधान रहें, यदि आप सही समय और दिन में यहाँ नही पहुँचते हैं तो आपको कई घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ सकता है। मंदिर की वास्तुकला और पर्यटकों का प्रबंधन उल्लेखनीय है।
सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के अन्य आकर्षण स्थलों जैसे वर्ली सी फ़ेस और हाजी अली जूस सेंटर के निकट है।



Click it and Unblock the Notifications