Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मुंगेर » मौसम

मुंगेर मौसम

मुंगेर के मौसम की चरम स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सितंबर से मार्च के बीच का समय मुंगेर की यात्रा के लिए उत्तम होता है। 

गर्मी

मुंगेर में गर्मियों का मौसम बहुत अधिक गर्म होता है तथा मार्च, अप्रैल और मई के महीने में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। गर्मियों में यहाँ का मौसम सूखा होता है।  

मानसून

मानसून का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है क्योंकि मानसून में यहाँ अच्छी वर्षा होती है। मानसून का मौसम मई से सितंबर तक रहता है।

सर्दी

ठंड के मौसम में मुंगेर का तापमान 6 डिग्री तक गिर जाता है जिसके कारण यहाँ बहुत ठंड पड़ती है तथा इस समय लम्बी दूरी की सैर पर जाया जा सकता है तथा गर्म कपड़े ले जाने की सलाह दी जाती है।