Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मुन्‍नार » मौसम

मुन्‍नार मौसम

मुन्‍नार में साल भर जलवायु मध्‍यम रहती है जिसके कारण पर्यटक, साल के किसी भी महीने में यहां की सैर के लिए आ सकते हैं। गर्मियों का मौसम यहां के दर्शनीय स्‍थलों के भ्रमण के लिए अच्‍छा होता है जबकि सर्दियों में पर्यटक विभिन्‍न मनोरंजक और साहसिक गतिविधियों में हिस्‍सा ले सकते हैं। मानसून के दौरान यहां होने वाली बारिश,पर्यटकों की यात्रा का मजा थोड़ा सा किरकरा कर सकती है।

गर्मी

मुन्‍नार में गर्मियों का मौसम हल्‍का गर्म, सुहाना और सुखद होता है। यहां पर गर्मियों की शुरूआत मार्च से होती है जो मई के अंत तक पड़ती है। गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। दिन के दौरान मौसम में गर्मी रहती है लेकिन रात में तापमान तेजी से बदलता है और मौसम में हल्‍की ठंडक आ जाती है। गर्मियों में इस क्षेत्र का भ्रमण करने का आर्दश समय होता है।

मानसून

घने जंगलों के पास में स्थित होने के कारण मुन्‍नार में मानसून के दौरान पर्याप्‍त बारिश होती है। जून से बारिश होना शुरू हो जाती है जो सितंबर के आखिर तक होती है। वर्षा के कारण यहां की हरियाली और वातावरण वाकई में बेहद सुंदर और उल्‍लेखनीय दृष्टि वाले हो जाते है जो पर्यटकों को बेहद लुभाते हैं। यघपि इस दौरान कई आउटडोर एक्‍टीविटी संभव नहीं होती है और वैसे भी पर्यटकों को मानसून में बाहरी गतिविधियों से परहेज रखना चाहिए।

सर्दी

मुन्‍नार में सर्दियां दिसंबर के महीने में दस्‍तक दे देती है और फरवरी के अंतिम तिमाही तक रहती है। इस दौरान यहां वातावरण ठंडा रहता है और तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह मौसम मुन्‍नार में ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और अन्‍य बाहरी गतिविधियों के लिए आर्दश होता है। इस दौरान जो भी मुन्‍नार की सैर पर जाएं वह अपने साथ गर्म कपड़े और स्‍वेटर आदि जरूर साथ ले जाएं ताकि उनकी ट्रिप मजेदार हो असफल न हों।