मुर्शिदाबाद को मूल रूप से मकसुदाबाद कहा जाता है, यह भारत के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का एक शहर है। यह भारत के सबसे घनी आबादी वाली क्षेत्रों में से एक है। यह शहर, गंगा नदी की सहायक, भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। यह मुख्य रूप से हजारद्वारी पैलेस के लिए जाना जाता है और हुगली नदी के समीप स्थित है। राज्य की राजधानी कलकत्ता से समीपता होने के कारण, मुर्शिदाबाद सालों से पर्यटकों के आकर्षण का स्थल है। इस शहर में और आसपास के इलाकों में कई पर्यटन स्थल है।
मुर्शिदाबाद में शॉपिंग
हस्तशिल्प और कृषि, मुर्शिदाबाद के दो सबसे सक्रिय उद्योग है और यहां की सड़कों के किनारे की सस्ती शॉपिंग पर्यटकों को बहुत भाती है। आप यहां से सुंदर टेराकोटा कृतियों को खरीद सकते है जिनकी कीमत आश्चर्यजनक होती है। मुर्शिदाबाद सिल्क, इस क्षेत्र का अन्य प्रसिद्ध उत्पाद है जिससे भारतीय साडि़यां और स्कार्फ बनते है।
मुर्शिदाबाद और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
नवाबों के किले और एक हजार दरवाजों वाला महल, यहां के दो प्रेरणादायी स्थल है जो अपनी ओर आकर्षित करते है। एक हजार दरवाजों वाले महल को हजारद्वारी महल के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थल नवाबों की जगह मानी जाती है।
भोजन और त्यौहार
मुर्शिदाबाद आकर यहां का पारंपरिक बंगाली भोजन करना कतई न भूलें। अगर आप अच्छा खाना खाने के शौकीन है तो आप शहर के किनारों पर लगे ठेले के भोजन का भी स्वाद चख सकते है और यहां ताजे समुद्री भोजन का आंनद भी उठा सकते है जिसे नदी से लाया जाता है।
इस शहर में आकर आप नवाबों के दौर में वापस पहुंच जाने जैसा महसूस करेंगे, यहां आप सड़क के किनारे चलते हुए सैर कर सकते है, घोडा गाडी यानि बग्घी की सैर कर सकते है, यहां सवारियों को ढोने के लिए आज भी साइकिल रिक्शा का प्रचलन है। शहर की हर विरासत वाली इमारत प्राचीन सफेद है और औपनिवेशिक व इस्लामी स्थापत्य शैली में बनी हुई है। मुर्शिदाबाद में सभी के लिए कुछ न कुछ है, परिवार, जोड़े और अकेले वक्त बिताना पसंद करने वाले लोगों को भी यहां अच्छा लगेगा।
मुर्शिदाबाद की सैर का सबसे अच्छा समय
इस शहर के भ्रमण का सबसे अच्छा उस समय होता है जब यहां दुर्गा पूजा की जाती है, वैसे दशहरे और दीवाली के समय भी यहां आना रोमांचित कर देने वाला होता है। यहां मनाएं जाने वाले अन्य त्यौहारों में से होली और रामनवमी प्रमुख है। ये सभी त्यौहार इस छोटे से शहर में खरीददारी, रंग और भोजन की बाहर ला देते है।
मुर्शिदाबाद कैसे पहुंचे
मुर्शिदाबाद, सड़क, रेल और हवाई मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है।
मुर्शिदाबाद का मौसम
मुर्शिदाबाद में गर्मी का मौसम सैर करने के हिसाब से सही नहीं है, इन दिनों यहां गर्मी ज्यादा पड़ती है, मानसून में नमी और आर्द्रता ज्यादा रहती है लेकिन सर्दी का मौसम सैर के लिए सबसे अच्छा होता है।