कैमल्स बैक रोड़, 3 किमी. लम्बी सड़क है जो लाइब्रेरी प्वाइंट से शुरू होकर कुलरी बाजार तक पहुंचती हैं। यह रोड़ आकर में बिल्कुल ऊंट के जैसी लगती है इसी कारण इस मार्ग का नाम कैमल्स रोड़ रखा गया है। इस सड़क को मसूरी पब्लिक स्कूल से भी देखा जा सकता है, साथ ही यहां के स्थानीय निवासी इस सड़क को सुबह - शाम टहलने के समय भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications