हाथीपांव पार्क एस्टेट, एक सुंदर पिकनिक गंतव्य स्थल है। पार्क एस्टेट, भारत के पहले सर्वेयर जनरल सर जॉर्ज एवरेस्ट का निवास स्थान और ऑफिस था। इस एस्टेट का मुख्य फीचर अनोखी फायरप्लेस और लकडि़यों की बीम हैं। माउंट एवरेस्ट का नाम सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर ही रखा गया था।
इस जगह से दून घाटी का हरा - भरा दृश्य और खूबसूरत हरी पहाडि़यां और पर्वत भी देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही, हिमालय क्षेत्र में पर्यटक विभिन्न जानवरों को भी देख सकते हैं। यात्री, पास के छोटे से बाजार से यहां के यादों के रूप में कई स्मृति चिन्ह् भी खरीद कर ले जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications