अरुमुगास्वामी मंदिर, पोरुलवेथाचेरी गाँव में स्थित है जो नागापट्टिनम से 6 किमी दूर है। यह मंदिर भगवान् सुब्रमणियमस्वामी के लिए बनाया गया है और आप यहाँ भगवान की मूर्ती को एक मोर के पास खड़े हुए देख सकते हैं। एक स्थानीय कथा के अनुसार, मूर्तिकार के काम से राजा इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने उसे बहुर सारा धन दिया। हालांकि उन्होंने उस मूर्तिकार का अंगूठा कटवा दिया जिससे कि वह ऐसी दूसरी मूर्ती न बना सके।



Click it and Unblock the Notifications