नेल्लुकड़ाई मरिअम्मन मंदिर तमिलनाडू का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर एक चावल के व्यापारी ने बनवाया था। कहा जाता है कि देवी स्वयं व्यापारी के सपनों में आईं और यह मंदिर देवी की इच्छाओं के अनुसार ही बनाया गया है। ऐसा विश्वास है कि इस मंदिर में रहस्यमय शक्तियां हैं। हर साल थिरुविज्हा के दौरान लाखों भक्त प्रार्थना करने के लिए यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications