Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नागापट्टिनम » मौसम

नागापट्टिनम मौसम

हालांकि नागापट्टिनम आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है पर पर्यटक साल भर यहाँ आते हैं। अप्रैल और मई के महीने तीर्थयात्रा के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। मानसून के दौरान भी कई पर्यटक यहाँ आते हैं क्योंकि इस समय यह स्थान बहुत ताज़ा और सुंदर दिखाई देता है।

गर्मी

नागापट्टिनम में गर्मी का मौसम मार्च से मई के बीच होता है। इन महीनों में मौसम गर्म और सूखा होता और तापमान 28 डिग्री से लेकर 38 देग्रे सेल्सियस तक होता है। हालांकि शाम को समुद्र से ठंडी हवाएं चलती हैं जिससे मौसम आरामदायक हो जाता है। इस समय मौसम बहुत अच्छा नहीं होता पर तीर्थयात्री इस दौरान यहाँ आते हैं।

मानसून

जून से सितंबर के महीनों में नागापट्टिनम में हल्की से मध्यम बारिश होती है जिससे मौसम सुहावना हो जाता है। इस समय कई फूल और फल खिलते हैं जो इस स्थान को अत्यंत सुखद और सुहावना बना देते हैं। यह समय एक छोटी यात्रा के लिए अच्छा है।

सर्दी

ठंड का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है और यह समय नागापट्टिनम आने के लिए सबसे अच्छा है। इस समय मौसम सुहावना होता है और तापमान 20 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इसी समय सबसे अधिक पर्यटक नागापट्टिनम आते हैं।