नागौर का निकटतम घरेलू एयरबेस, जोधपुर एयरपोर्ट है जो 140 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह एयरपोर्ट, भारत के प्रमुख गंतव्य स्थलों जैसे - मुम्बई, दिल्ली और जयपुर से लगातार उड़ानों के द्वारा जुड़ा हुआ है। विदेशी पर्यटक यहां तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहुंच सकते हैं। जोधपुर एयरपोर्ट से नागौर तक पर्यटकों के लिए कैब सुविधा उपलब्ध है।