कन्याकुमारी या नगरकोइल में हवाई अड्डा नहीं है। कन्याकुमारी का निकटतम हवाई अड्डा तिरुवनंतपुरम में स्थित तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो केरल की राजधानी है। कन्याकुमारी तथा हवाई अड्डे के बीच की दूरी लगभग 82 किमी. है। तिरुवनंतपुरम का हवाई अड्डा देश विदेश के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों से नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है।