Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नगरकोइल » मौसम

नगरकोइल मौसम

नगरकोइल की सैर के लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय सबे उत्तम होता है जब गर्मी कम होती है। यहाँ के दृश्यों का भ्रमण करने के लिए तथा यात्रा करने के लिए यह सबसे उचित समय होता है क्योंकि इस समय झुलसाने वाली गर्मी नहीं होती तथा मानसून का गीला मौसम भी नहीं होता। वास्तव में बहुत से पर्यटक इसी समय यहाँ की यात्रा करते हैं।

गर्मी

समुद्र के पास स्थित होने के कारण नगरकोइल में गर्मी का मौसम गर्म और आद्र होता है। गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है तथा मई के अंत तक रहता है।  तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तथा दोपहर का समय बहुत अधिक गर्म होता है जब सूर्य आपनी पूरी महिमा के साथ चमकता है।

मानसून

नगरकोइल में मानसून का मौसम झुलसाने वाली गर्मी से राहत देता है। यहाँ मानसून का मौसम मई के अंत में प्रारंभ होता है तथा सितम्बर के अंत तक रहता है। यहाँ भारी वर्षा होती है तथा वर्षा होने के साथ साथ बादल भी गरजते हैं। तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है परन्तु आद्रता का स्तर बढ़ जाता है। 

सर्दी

नगरकोइल में ठंड का खुशनुमा मौसम नवम्बर के मध्य में प्रारंभ होता है। ठंड का मौसम फरवरी के मध्य तक रहता है तथा इस दौरान तापमान 20 -22 डिग्री सेल्सियस रहता है। आद्रता का स्तर गिर जाता है जिसके कारण सुबह तथा दोपहर के समय आसानी से घूमा जा सकता है।  हालाँकि शाम का समय कुछ ठंडा होता है तथा आपको कुछ ऊनी कपड़ों की आवश्यकता महसूस हो सकती है।