नागूर दरगाह में अप्रैल तथा मई के महीनों में आया जा सकता है। जो लोग छोटी यात्रा में रूचि ऱखते हों वे जून से सितम्बर के बीच नागूर आ सकते हैंल हलाँकि इस दौरान मौसम चिपचिपा होता है लेकिन घूमने फिरने और मन्दिरों के दर्शन में मजा आता है। पर्यटकों को अकटूबर से मार्च के बीच नागूर आने की सलाह दी जाती है।
नागूर में गर्मी मार्च में शुरू होकर मई में खत्म हो जाती है। इन गर्म महीनों के दौरान तापमान 28 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यात्री इस दौरान नागूर आना पसन्द नहीं करते क्योंकि मौसम गरम और चिपचिपा होता है।
जून से सितम्बर के महीनों के दौरान नागूर में औसत वर्षा के साथ मौसम सुहावना रहता है। इस दौरान शहर ताजे फूलों और सब्जियों से भर जाता है जो सभी को देखने में आकर्षक लगता है।
नागूर में सर्दियों का मौसम दिसम्बर से शुरू होकर फरवरी तक जारी रहता है। इस दौरान मौसम सुहावना बना रहता है और तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।