लैंड्स एंड, नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर एक सुंदर पर्यटन स्थल है जो समुद्र तल से 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह नैनीताल से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है। यह आस-पास की पड़ोसी पहाड़ियों, हरी-भरी घाटियों और खुर्पाताल (खुर्पाझील) का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। आगंतुकों को ज्यादा ऊपर चढ़ने की ज़रुरत नहीं पड़ती है, किसी वाहन से ‘बारा पत्थर’ तक पहुँचने के बाद केवल 1 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। वे स्पॉट तक पहुँचने के बाद घोड़े भी किराय पर ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications