Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नमक्कल » मौसम

नमक्कल मौसम

मानसून के बाद, अक्तूबर से मार्च महीने तक का समय नमक्कल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है। साल के इस मौसम में तापमान सामान्य बना रहता है। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह दर्शनीय स्थलों की यात्रा को एक सुखद अनुभव बना देता है।

गर्मी

नमक्कल का मौसम तमिलनाडु के अन्य शहरों की तरह है। यहां का मौसम अर्द्ध-शुष्क और उष्णकटिबंधीय है। गर्मियां अप्रैल से लेकर जुलाई महीने तक रहती हैं और नमक्कल की गर्मियां अत्यंत कठोर और असुखदायक हैं। गर्मियों में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। साल के इस मौसम में नमक्कल की यात्रा करना उचित नहीं होगा क्योंकि यह मौसम यात्रा को थकावट भरा बना सकता है।  

मानसून

नमक्कल में मानसून मुख्य रूप से अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने तक रहता है। हालांकि मानसून की शुरुवात जुलाई के महीने में हो सकती है। बारिश का मौसम भीषण गर्मी से राहत दिलाता है। मानसून के दौरान इस क्षेत्र में भरी वर्षा होती है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम ज्यादा सर्द और कठोर नहीं होती। सर्दियां नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीने तक रहती हैं। सर्दियों में मौसम शांत और सुखद बना रहता है और तापमान 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। क्योंकि इस मौसम में यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुखद होती है इसलिए यह मौसम इस क्षेत्र को देखने का सबसे अच्छा समय है।.