Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नामची » मौसम

नामची मौसम

नामची की जलवायु समशीतोष्ण होने के कारण यहां गर्मी का मौसम काफी सुहाना होता हैं। वहीं सर्दियों में यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। बरसात के मौसम में यहां मुसलाधार वर्षा होती है। गर्मी का मौसम नामची घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

गर्मी

यहां गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होता है जो कि जून तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 28 डिसी से 10 डिसे के बीच रहता है। मौसम खुशगवार होने के कारण यह समय नामची घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है।

मानसून

जुलाई, अगस्त और सितंबर में यहां मुसलाधार वर्षा होती है। इस कारण तापमान में भारी गिरावट आती है और यह समय नामची जाने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है।

सर्दी

ठंड का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 16 डिसे से -5 डिसे के बीच रहता है। अगर आप ठंड के मौसम में नामची जा रहे हैं तो जरूरी गर्म कपड़े साथ में रखना न भूलें।