तिनसुकिया से होती हुई डिब्रूगढ़ से मिओं तक बसें चलती हैं। डिब्रूगढ़ और मिओं 160 किमी. की दूरी पर स्थित है। इन बसों का प्रबंधन असम राज्य परिवहन निगम और अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन द्वारा किया जाता है। ये बसें लेडो, मार्गेरीटा, खारसांग और जागुन से भी चलती हैं जिससे यात्री आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैं। मिओं से देबन की दूरी 26 किमी. है जिसका रास्ता जंगल से होकर गुज़रता है।