Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नेल्‍लोर » मौसम

नेल्‍लोर मौसम

नेल्‍लोर की सैर का सबसे अच्‍छा समय सर्दियों के दौरान होता है। इस दौरान तापमान कम होता है और मौसम में ठंडक रहती है। अक्‍टूबर से फरवरी तक पर्यटक आसानी से नेल्‍लोर की सैर कर सकते है। यह महीने नेल्‍लोर की यात्रा के लिए सबसे आदर्श होते है। 

गर्मी

नेल्‍लोर में गर्मी का मौसम काफी गर्म और शुष्‍क होता है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मौसम में आर्द्रता काफी हो जाती है। न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहता है। मई सबसे गर्म महीना होता है। नेल्‍लोर में गर्मियां मार्च से जून तक पड़ती है।

मानसून

नेल्‍लोर में मानसून जुलाई से सितम्‍बर तक रहता है। मानसून के महीनों में नेल्‍लोर का मौसम हल्‍का ठंडा और सुखद होता है। तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

सर्दी

नेल्‍लोर की सैर का सबसे अच्‍छा समय सर्दियों के दौरान होता है। इस दौरान तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस गिर जाता है। सर्दियों के दिनों में नेल्‍लोर में तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अक्‍टूबर अंत से फरवरी अंत तक यहां सर्दी पड़ती है।