भूटान की यात्रा करने का इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर और एक बुरी खबर है भूटान एक हिमालयी राष्ट्र है, जिस ने हाल ही में दो साल बाद अपनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए 23 सितंबर से पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोलने की घोषणा की की है लेकिन यहां जानें के लिए चुकाने होंगे भारी शुल्क।
भारत से यात्रा करने के इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए एक करारा झटका है। यह शुल्क सस्टेनेबल डेवलपमेंट के नाम पर लिया जाएगा। यह भारतीय के लिए प्रति दिन $15 जो रूपयो में 1,200 होते है। और अन्य राष्ट्रीयताओं के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन $200 जो रूपयो में 16,000 होता है। यह यात्रा, होटल बुकिंग,ट्रैवल,भोजन आदि के खर्चों के अतिरिक्त होंगे।
आपको बता दूं और भी कई देश है जो देश में महामारी के बाद पर्यटक के आगमन पर एक दैनिक कर लगाने की सोच रहे हैं,उदाहरण के लिए, वेनिस अगले वर्ष से प्रतिदिन $3-$10 (240 से 800 रुपया) के दिन के आधार पर विचार कर रहा है।
लेकिन भारत में इस सस्टेनेबल डेवलपमेंट वाली शुल्क को अलग तरह से पढ़ा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है की "भूटान विनम्रता से कह रहा है 'भारतीयों का स्वागत नहीं है'।