डोमाकोंडा किला, डोमाकांडा गांव में स्थित है, जो निजामाबाद शहर से 38 और राजधानी हैदराबाद से 98 किमी की दूरी पर है। यह किला अपने से जुड़े ऐतिहासिक महत्व की वजह से निजामाबाद और तेलंगाना के क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय है। डोमाकोंडा किले का निर्माण कामिनी वामसम द्वारा कराया गया था, जो कम्मा समुदाय के थे, और यह लगभग 400 साल पुराना किला है।
किले के बाहर भगवान शिव का सुंदर मंदिर है, जो काकतीय राजाओं द्वारा निर्मित किया गया था। किले के कई वर्ग अब खंडहर हो चुके हैं, हालांकि अभी भी उस समय की अद्भुत स्थापत्य कला को देख प्रसन्नता होगी। किला शक्ति और सौंदर्य के मिलन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
दिलचस्प बात यह है कि किले की वास्तुकला मुस्लिम और हिंदू शैलियों का मिलन है, जो बेजोड़ और अद्वितीय प्रभाव पैदा करती है।



Click it and Unblock the Notifications