3 .5 किमी में फैला हुआ ओखला बैराज पक्षी अभयारण्य देशी और प्रवासी दोनों प्रकार के जलीय पक्षियों के लिए स्वर्ग की भांति है। यह अभयारण्य नोएडा में दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी के तट पर है जहाँ से यह नदी उत्तर प्रदेश के लिए बहती है।
इस अभयारण्य की मुख्य विशेषता यहाँ की झील है जिसका निर्माण यमुना नदी पर बांध बनाकर किया गया है। ज़ल का भराव ओखला गाँव के पश्चिम में और गौतम बुद्ध नगर के पूर्व में है।
पक्षी विज्ञानियों के रिकार्ड्स के अनुसार यह झील प्रवासी पक्षियों की 319 प्रजातियों को आकर्षित करती हैं जिनमें से लगभग 50% तिब्बत, यूरोप और साइबेरिया जैसे ठंडे क्षेत्रों से इस हिस्से की गर्म जलवायु के लिए आते हैं। ये यहाँ पर नवम्बर में जब सर्दी शुरू होती है तब आते हैं और मार्च में जब गर्मी शुरू होती है तब इस स्थान को छोड़ देतें हैं। ओखला पक्षी अभयारण्य 1874 से पक्षी प्रेमियों के एक पसंदीदा स्थल रहा है जब से आगरा कैनाल बनी है।



Click it and Unblock the Notifications