नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित वर्ड्स ऑफ़ वंडर और संक्षिप्त में डब्लू ओ डब्लू एशिया के सबसे बड़े मनोरंजन पार्कों में से एक है। यह दो व्यापार दिग्गजों यूनिटेक लिमिटेड और इंटरनेशनल मनोरंजन पार्क लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। यह हर ग्रुप के लोगों को हर प्रकार की मनोरंजन सुविधाएँ प्रदान करता है। यह पार्क दो भागों में बटा हुआ है। एक युवा वर्ग के लिए है जिसे रोड शो और दूसरा फैमिली और बच्चों के लिए है जिसे ला फिएस्टा कहते हैं।
रोड शो वाला भाग संगीत, सवारी और मनोरंजन प्रदान करता है। यह आने वालों का एड्रिलिन स्तर बढ़ा देता है क्यों कि यहाँ पर्यटक घुमावदार ऊँचाइयों का सफ़र करते हैं। ला फिएस्टा भाग 16,187 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और ग्यारह प्रकार की सवारियां प्रदान करता है। डब्लू ओ डब्लू पर्यटकों को खाद्य पदार्थ, डांस और गेम्स के बहुत से विकल्प प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications