Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » नुब्रा घाटी » आकर्षण » दिस्कित मठ

दिस्कित मठ, नुब्रा घाटी

7

दिस्कित मठ 350 साल पुराना मठ है जो दिस्कित गांव में स्थित है। पर्यटकों को इस मठ का दौरा करना चाहिए जोकि समुद्र तल से 10,310 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। दिस्कित गांव नुब्रा घाटी में प्रशासनिक केंद्र के रूप में कार्य करता हैं और कई सरकारी कार्यालयों को आश्रय देता है। दिस्कित मठ या दिस्कित गोम्पा गांव का मुख्य आकर्षण है। इसे नुब्रा घाटी के सबसे बड़े और सबसे पुराने बौद्ध मठों में से एक माना जाता है।

दिस्कित मठ को 14वीं सदी में त्सोंग खपा के एक शिष्य चंग्ज़ेम त्सेराब जंगपो द्वारा स्थापित किया गया था। इस गोम्पा में मैत्रेय बुद्ध कि मूर्ति, चित्रकारी और नगाड़ा प्रतिष्ठापित हैं। यह मठ तिब्बती संस्कृति और तिब्बती शैली की वास्तुकला का प्रतिनिधित्व करता है। आगंतुक इस मठ के केंद्र में एक सुंदर भित्ति - चित्र देख सकते हैं, जो तिब्बत के तशिल्हुन्पो गोम्पा को प्रदर्शित करता है। कंग्यु लंग और त्संग्यु लंग मठ के अंदर पाए जाने वाले दो मंदिर हैं। इसके अलावा, कई तिब्बती और मंगोलियाई ग्रंथों को इसके गोदाम में रखा गया है।

दिस्कित गोम्पा लगभग 100 भिक्षुओं के लिए निवास स्थान है जो विश्व के विभिन्न भागों से आए हैं। स्केपगोट महोत्सव, जो अन्यथा देस्मोछेय या दोस्मोच के नाम से जाना जाता है, इस मठ में फरवरी के दौरान मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान पर्यटक लामाओं द्वारा प्रस्तुत मुखौटा नृत्य देख सकते हैं जोकि बुराई पर अच्छाई के जीत को मनाता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
08 Sep,Tue
Check Out
09 Sep,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed