Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » ऊटी » मौसम

ऊटी मौसम

अक्टूबर, मार्च और अप्रैल के महीने ऊटी की सैर के लिए सबसे अच्छे होते हैं। इन महीनों के दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक होता है तथा इस समय यहाँ की सैर की जा सकती है। इन तीन महीनों के दौरान रातें भी आरामदायक होती हैं तथा रात में भारी गर्म कपड़ों की आवश्यकता नहीं होती।

गर्मी

ऊटी में गर्मी का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है तथा मई के पहले सप्ताह तक रहता है। हालाँकि दक्षिण भारत के अन्य भागों की तरह यहाँ की गर्मियां गर्म और नम नहीं होती। गर्मियों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होता। दिन का समय कुछ गर्म हो सकता है जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप बाहर किस समय निकलते हैं परंतु रातें निश्चित रूप से ठंडी और खुशनुमा होती है

मानसून

ऊटी में मानसून का मौसम मई के पहले सप्ताह में प्रारंभ होता है तथा सितंबर के अंत तक रहता है। मानसून के दौरान तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यहाँ भारी वर्षा होती है जो इस हिल स्टेशन के सामान्य जीवन को अस्त व्यस्त कर देती है। हालाँकि वर्षा के कारण ये पहाड़ पहले से अधिक हरे दिखते हैं।

सर्दी

ऊटी में ठंड का मौसम बहुत ठंडा और सूखा होता है। दिन भर तेज़ हवाएं चलती हैं जिसके कारण गर्म कपड़ों के बिना घर से बाहर निकलना बहुत कठिन होता है। ठंड का मौसम अक्टूबर में प्रारंभ होता है तथा फरवरी तक रहता है। जनवरी का महीना सबसे ठंडा होता है। इस दौरान रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।