Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » ओरछा » मौसम

ओरछा मौसम

ओरछा आने का सर्वश्रेष्ठ मौसम अक्टूबर से मार्च के बीच का सर्दियों का मौसम है। उपरोक्त महीनों को ओरछा आने के लिये पसन्दीदा माना जाता है क्योंकि ये घूमने फिरने के लिये सर्वश्रेष्ठ होते हैं। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम के साथ त्यौहारी मौसम भी आ जाता है।

गर्मी

ओरछा में गर्मियों का मौसम बहुत गर्म होता है और तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। गर्मियों के महीने अप्रैल से जून तक होते हैं। पर्यटकों को गर्मियें के महीने में ओरछा नहीं आने की सलाह दी जाती है। खिले हुये पलाश के फूलों को देखने के लिये कुछ लोग मार्च और अप्रैल के महीनों में यहाँ आते हैं। गर्मियों में यहाँ आने के लिये पर्यटकों को अपने साथ सूती कपड़े लाने की सलाह दी जाती है।

मानसून

मॉनसून जुलाई में प्रारम्भ होकर सितम्बर तक जारी रहता है। इस मौसम के दौरान सामान्य वर्षा होती है। हलाँकि इस दौरान ओरछा आया जा सकता है लेकिन इस बात की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इस दौरान घूमने फिरने और अन्य गतिविधियों में अड़चन आती है। पर्यटकों को रेनकोट और छाते लाने की सलाह दी जाती है।

सर्दी

ओरछा में सर्दियों के मौसम में 9 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के कारण मोसम बहुत कठोर नहीं होता। सर्दियों के दौरान मौसम के ठंडा और सुहावना होने के कारण पर्यटकों की यात्रा सुखद होगी। सर्दियों के महीने अक्टूबर से मार्च के बीच के होते हैं। यह समय ओरछा में घूमने फिरने का अनुकूल समय होता है।