पचमढ़ी में स्थित पांडव गुफाएं पांच छोटी पहाड़ियों का समूह हैं। ऐसा विश्वास है कि अपने निष्कासन के दौरान पांडवों ने यहाँ शरण ली थी। इन गुफाओं का आकार छोटा है। तुलनात्मक रूप से बड़ी गुफा जिसमें हवा का पर्याप्त प्रवाह है उसे द्रौपदी कुटी या गुफा कहा जाता है।
पुरातात्विक प्रमाण यह बताते हैं कि इन गुफाओं का निर्माण बौद्ध साधुओं ने 1 ली शताब्दी में करवाया था क्योंकि वे लोग इस स्थान का उपयोग शरण लेने के लिए करते थे। परंतु स्थानीय लोगों के बीच पांडवों की कथाएं अधिक प्रसिद्ध हैं। पचमढ़ी की यात्रा करने वालों को यहाँ की सैर अवश्य करनी चाहिए। पांडव गुफाएं प्राकृतिक रूप से खुदी हुई सुंदर गुफाएं हैं।



Click it and Unblock the Notifications