Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पचमढ़ी » मौसम

पचमढ़ी मौसम

पचमढ़ी की सैर वर्ष में कभी भी की जा सकती है। हालाँकि ठंड का मौसम यहाँ की यात्रा के लिए उत्तम है फिर भी अक्टूबर से जून तक का समय अच्छा माना जाता है। वर्ष में इस दौरान मौसम खुशनुमा रहता है। इसके अलावा यहाँ दशहरा और नवरात्रि जैसे त्यौहार बहुत उत्साह और आनंद के साथ मनाये जाते हैं।

गर्मी

पचमढ़ी में गर्मियों का मौसम खुशनुमा रहता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों का मौसम अप्रैल में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। आप गर्मियों में दिन के समय में भी पचमढ़ी में घूम सकते हैं क्योंकि यहाँ बहुत ज़्यादा गर्मी नहीं होती।

मानसून

पचमढ़ी में मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक रहता है। पचमढ़ी में मानसून के दौरान सामान्य वर्षा होती है। यहाँ कई जलप्रपात हैं अत: आपको सलाह दी जाती है की मानसून के दौरान आप यहाँ की सैर अवश्य करें क्योंकि मानसून में जलप्रपात बहुत सुंदर दिखते हैं।

सर्दी

यहाँ ठंड का मौसम नवंबर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। ठंड के मौसम में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। यहाँ बहुत अधिक ठंड पड़ती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है की ठंड के मौसम के दौरान यहाँ की यात्रा करते समय अपने साथ ऊनी कपड़े ले जाएं।