यह मंदिर पाकुड़ शहर के उत्तर मध्य में पाकुड़ राजबारी के परिसर में स्थित है। यह बहुत पुराना मंदिर है। देवी की प्रतिमा एक बड़े से काले पत्थर पर उत्कीर्ण है। इस क्षेत्र के लोग देवी काली को बड़ी श्रद्धा से पुष्प चढ़ाते हैं। इसका मूल पाकुड़ राज परिवार से संबंधित है। इस...
यह स्थान, गहरे जंगल में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, और पाकुड़ जिले के लिट्टिपरा ब्लॉक से 18 किमी की दूरी पर बसा है। यह अंडाकार आकार जैस स्थान एक बहुत ही अजीब सी गूंज उत्पन्न करता है। कहते हैं कि यह क्षेत्र उस समय के पहारिया राजाओं का सत्तारूढ़ प्रदेश था।
यह प्राकृतिक फव्वारा पाकुड़िया ब्लॉक से 8 किमी दूर पाकुड़ जिले में स्थित है। यह स्थान सापा होर जनजाति के अनुसार पवित्र माना जाता है। अन्य समुदायों के लोग विशेष रूप से मकर संक्रांति के अवसर पर, भारी संख्या में इस पवित्र स्थान पर गरम पानी के स्रोत में स्नान करने आते...
यह स्थान पाकुड़ जिले की दक्षिण पश्चिम दिशा में 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहाड़ी की चोटी पर भगवान शिव का एक पुराना मंदिर है और यहां हर साल महा शिवरात्रि के अवसर पर एक मेला आयोजित किया जाता है। पाकुड़ के लोग बड़े श्रद्धा भाव से भेंट अर्पित करते हैं। अगर इस...
सिद्धु कान्हा उद्यान को पाकुड़ के सबसे सुंदर उद्यानों में से एक के रुप में माना जाता है। ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया मार्टेल्लो बुर्ज, उद्यान के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। इस बुर्ज को पाकुड़ के ब्रिटिश शासकों द्वारा बनाया गया था ताकि वे अपने साम्राज्य को...