Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पंचगनी » मौसम

पंचगनी मौसम

इस स्थान को घूमने के लिए उत्तम समय सितंबर से मई तक है जब मानसून धीमा पड़ जाता है। ठंड में पंचगनी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है और गर्मियाँ भी मुख्य रूप से ठंडी होती हैं। पंचगनी अनिवार्य रूप से साल भर का गंतव्य है इसलिए जून से सितंबर के भारी वर्षा के दिनों में भी परिवार और पर्यटक इस जगह पर आते हैं और गीली धरती की सुगंध और हरी भरी धरती की ईश्वरीय सुंदरता में खो जाते हैं।

गर्मी

पंचगनी में गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और मई में खत्म होता है। तापमान अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक जाता है और 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरता है। इस समय आद्रता बहुत कम होती है। वर्ष में इस समय स्ट्राबेरी उत्सव मनाया जाता है।

मानसून

पंचगनी में मानसून जून में आता है और सितंबर तक रहता है। यहाँ प्रतिवर्ष मध्यम वर्षा होती है। सामान्यतः यात्री इस मौसम का चुनाव करते हैं क्योंकि यह पंचगनी घूमने के लिए उपयुक्त समय है।

सर्दी

ठंड के दौरान तापमान औसत 16 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिसंबर से फरवरी के बीच का समय इस स्थान की सैर के लिए उपयुक्त है। घूमने के लिए उत्तम समय पंचगनी में वर्ष भर मौसम सामान्य रहता है। पंचगनी को ढकने वाली पाँच पहाडियाँ ही इसके ठन्डे और लुभावने मौसम के लिए जिम्मेदार हैं। गर्मियों को छोड़कर यहाँ साल में किसी भी समय जाया जा सकता है।