पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना शहर के पास में स्थित है लेकिन यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का हिस्सा है। यह पार्क, राज्य का पांचवा और देश का बाईसवां, टाइगर रिजर्व पार्क है। इस पार्क को पर्यटन मंत्रालय के द्वारा देश का सबसे अच्छा और कायदे से रखा गया पार्क घोषित किया गया और सम्मान से नवाजा गया। बाघों के अलावा, इस राष्ट्रीय पार्क में अन्य जानवरों व सरीसृपों का भी घर है।
यह पार्क बहुत दिलचस्प जगह स्थित है। पार्क के अंत में उष्णकटिबंधीय और उप उष्णकटिबंधीय जंगली बेल्ट शुरू हो जाती है। यहीं से नम पर्णपाती जंगलों की शुरूआत हो जाती है जिनका सम्बंध भारत - गंगा मैदान से है। इन वनों में सागौन के वृक्षों को देखा जा सकता है।
यहां आकर आसानी से चीतल, स्लोथ भालू, सांभर और चिंकारा को देखा जा सकता है, पार्क में इन सभी के लिए प्राकृतिक आवास को बनाया गया है। इस पार्क में कई प्रकार की चिडियां जैसे - किंग वल्चर, हनी बुजार्ड, बार हेडेड गुस और ब्लॉसम - हेडेड पाराकिट भी शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications