Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पतनमतिटटा » मौसम

पतनमतिटटा मौसम

पतनमतिटटा की यात्रा का सर्वश्रेष्ठ मौसम सर्दियाँ होती हैं। इस समय के दौरान मौसम हल्का रहने के साथ बहुत ठंडा नहीं होता है। आप को अकटूबर से फरवरी तक सर्वश्रेष्ठ मौसम का एहसास होगा। पतनमतिटटा में सर्दियों के समय आते समय हल्के ऊनी वस्त्र अवश्य लायें।

गर्मी

पतनमतिटटा मे गर्मियों का मौसम मार्च के महीने मे शुरू होकर मई तक जारी रहता है। पतनमतिटटा में ग्रीष्माकाल अल्प किन्तु बहुत चिपचिपा होता है। इसलिये इस मौसम मे यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम स्तर छू लेता है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है।

मानसून

पतनमतिटटा में मॉनसून लम्बे समय तक रहता है और जून के महीने में शुरू होकर भारी बारिश के साथ सितम्बर तक जारी रहता है। मॉनसून के बाद का महीने सितम्बर में न्यूनतम बारिश होती है।

सर्दी

पतनमतिटटा में सर्दियों के महीने अकतूबर, नवम्बर, दिसम्बर, जनवरी और फरवरी होते हैं। सर्दियों को मौसम काफी लम्बा होता है और मौसम अक्सर सुहाना और शाँत बना रहता है। सर्दियों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहता है।