Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पटियाला » मौसम

पटियाला मौसम

पटियाला की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है। मौसम काफी सुखद होता है तथा पर्यटन स्थलों के भ्रमण और साहसिक कार्यों के लिए आदर्श माना जाता है।

गर्मी

पटियाला में गर्मी मार्च से शुरू होकर जून तक रहती है। मई सबसे गर्म महीना होता है और दिन के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहता है।उच्च तापमान के कारण गर्मी का मौसम इन पर्यटन स्थलों की यात्रा हेतु पर्यटकों के लिए उपयुक्त नहीं होता है।

मानसून

मानसून जुलाई से शुरू होता है और अक्टूबर तक रहता है। यह मौसम लोगों के लिए राहत भरा रहता है क्योंकि मौसम काफी सुखद होता है। चूंकि शहर में इस मौसम के दौरान भारी वर्षा होती है, अतः इस मौसम में यात्रा के दौरान छाता या रेनकोट लाना ठीक रहता है।

सर्दी

अक्टूबर से सर्दी का मौसम शुरू होता है, तथा फरवरी तक रहता है। साल के इस समय के दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस दौरान मौसम का खुशनुमा व मजेदार होना इस स्थान को पर्यटकों का पसंदीदा स्थान बना देता है।