पटना चिडि़याघर या संजय गांधी उद्यान बेली रोड के पास स्थित है। पटना चिडि़याघर लुप्तप्राय प्रजातियों का संक्षण देने के लिए उचित प्रयास करता है और इसने कैप्टिव ब्रीडिंग में काफी सफलता भी हासिल की है। वर्तमान में यह चिडि़याघर चीता, तेंदुआ, क्लाउडिड तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, हाथी, हिमालयी काला भालू की 110 प्रजातियों में 800 जानवरों यहाँ रहते हैं।
यह चिडि़याघर एक बोटनिकल गार्डन था ओर इसलिए इसमें पेड़ों, जड़ी-बूटियों और झाडि़यों की 300 से अधिक प्रजातियाँ हैं। इस पार्क में एक एक्वेरियम भी है जिसमें मछलियों की 35 प्रजातियाँ हैं और एक साँपघर है जिसमें 5 प्रजातियों के 32 साँप हैं।



Click it and Unblock the Notifications