तख़्त श्री हरमंदिर साहिब या पाटलिपुत्र का गुरुद्वारा, सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की याद में बनाया गया था और इसे महाराजा रणजीत सिंह ने बनवाया था। निश्चित तौर पर यह गुरुद्वारा उत्तरी भारत में सिख धर्म की जड़ है।
इसमें गुरु गोबिंद सिंह जी की कई निजी वस्तुएं रखी हुई हैं जैसे उनका सोने का पानी चढ़ा हुआ पालना(पंगूरा)। सिख्स धर्म का यह तीर्थ वास्तुकला में भी बेहतरीन है। इसके सौम्य सफेद गुंबद हैं और दिल थाम लेने वाले डिज़ाइन में बनी सीढि़याँ दर्शकों का मन मोह लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications