तिरकोल किले के निर्माण के बाद यह किला बहुत समय तक सावंतवाडी के शासक महाराजा खेम सावंत भोंसले के अधीन रहा। यह एक दक्षिणी महाराष्ट्रीयन बस्ती है और गोवा में प्रवेश करने से पहले महाराष्ट्र का अंतिम शहर है। ऐतिहासिक रूप से किले के ध्वज में कई परिवर्तन से हुए, 1746 में पुर्तगालियों के कब्ज़े से लेकर1961 में गोवा को आजाद कराने और उसे भारत में आत्मसात करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आधार शिविर के रूप में इस्तेमाल किये जाने तक।
वर्तमान में तिरकोल किले का पर्यटन मूल्य
तिरकोल गोवा के एक कुछ अप्रयुक्त स्थानों में से एक है, जो व्यवसायीकरण के लिये पूर्ण रूप से नया है और आज भी अपने प्राकृतिक रूप में है। कई पश्चिमी देशों के पर्यटक समुद्र तट से दूर तिरकोल को एक पिकनिक स्पॉट के रूप में पसंद करते हैं। यह किला पहाड़ी की एक चोटी पर बना हुआ है जहाँ से तिरकोल नदी के दूसरी ओर से कुएरिम बीच (समुद्र तट) देखा जा सकता है। यह तिरकोल नदी के मुँह पर बनाया गया है। यह कहने की आवश्यकता नही होगी कि दृश्य बहुत लुभावने हैं। तिरकोल किले की सैर के लिये उपयुक्त समय गर्मियों में होता है।
तिरकोल किले तक पहुँचना
यह किला उत्तर दिशा में है। पणजी, वास्को और दक्षिणी गोवा के अन्य भागों में रुके हुए पर्यटकों के लिये यह थोड़ी दूर है और इसलिए आपको किराये की टैक्सी करनी होगी क्योंकि शहर में सवारी करना बहुत ज़्यादा थका देने वाला होगा। हालांकि वे पर्यटक जो केनडोलिम, बागा और कलंगुट बीच (समुद्र तट) पर हैं या वागातोर और बरदेज़ बीच पर हैं, वे मापुसा के बाद एक छोटी ड्राईव का आनंद उठा सकते हैं। यदि आप इन में से किसी स्थान पर है तो किराये पर मोटरसाइकिल लेना किफायती है क्योंकि इससे आप तिरकोल जल्दी पहुँच सकते हैं। मोटर साइकिल सुरक्षित चलायें क्योंकि रास्ते घुमावदार हैं और रास्ता पहाड़ी है।



Click it and Unblock the Notifications