अर्द्धनारीश्वर मंदिर, भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित मंदिर है। अर्द्धनारीश्वर शब्द का अर्थ होता है आधा स्त्री और आधा पुरूष। इस मंदिर में स्थित मूर्ति में आधी स्त्री और आधा पुरूष का स्वरूप बना हुआ है। इस मूर्ति से एक पत्थर भी जुड़ा हुआ है जो भगवान शिव की सवारी यानि नंदी ( बैल ) को प्रदर्शित करता है। भगवान शिव का वाहन नंदी और माता पार्वती की सवारी शेर था।
इस मंदिर में मुख्य देवता की मूर्ति के अलावा, हनुमान और भैरों भगवान की मूर्तियां भी लगी हुई है। मंदिर की वास्तुकला में एक पोर्च, सेला और मंडप भी बने हुए है जो काफी सुंदरता और बारीकी से बनाए गए है। इस मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा एक संरक्षित स्थल घोषित किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications