यह संगम दो नदियों देवहा व घाघरा के मिलने से बना है। यह स्थल, पीलीभीत में घाघरा क्षेत्र में आयुवेर्दिक कॉलेज के पास में ब्रह्मचारी द्वार पर स्थित है। वैसे यहां तक पहुंचने के लिए कोई भी प्रॉपर रोड़ नहीं है लेकिन इस जगह तक पर्यटक मजे के साथ बैलगाड़ी की सवारी करते हुए पहुंच सकते है।
इस घाट तक पहुचंने के लिए आपको दोनों नदियों को क्रॉस करना होगा। इस घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने आते है। वैसे चंद्र ग्रहण के दौरान भी यहां काफी जमावड़ा रहता है। इस घाट पर भक्तों के द्वारा दाल - चावल ग्रहण करने और बांटने का रिवाज है।



Click it and Unblock the Notifications