पौराणिक कथाओं के अनुसार, उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बहने वाली गोमती नदी, भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है जिसे वशिष्ट की बेटी के रूप में जाना जाता है। यह नदी पीलीभीत से भी होकर गुजरती है। गोमत ताल, हिंदूओं के लिए एक बहुत ही पवित्र स्थल है और यहां साल भर भारी संख्या में पर्यटक आते है। विशेषरूप से सौर ग्रहण के दौरान लोग इस ताल में डुबकी लगाने को बेहद शुभ मानते है। माना जाता है कि अगर गोमत ताल में डुबकी लगा लो, तो वह कुरूक्षेत्र की नदी में स्नान करने के समान है।



Click it and Unblock the Notifications