Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पोखरण » मौसम

पोखरण मौसम

अक्टूबर से मार्च के बीच की अवधि इस स्थल की यात्रा के लिए आदर्श मानी जाती है,क्योंकि इस समय के दौरान मौसम शांत और सुखद रहता है।

गर्मी

(अप्रैल से जून): पोखरण में गर्मी की मौसम अप्रैल से जून माह के बीच रहता है। इस मौसम के दौरान इस स्थान का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 46 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अत्यधिक गर्मी के कारण पर्यटकों को गर्मियों में इस शहर की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

मानसून

(जुलाई से सितंबर तक): पोखरण में मानसून जुलाई के महीने में शुरू होकर सितंबर अंत तक रहता है। इस मौसम के दौरान दक्षिण - पश्चिम मानसून से सामान्य वर्षा होती है।

सर्दी

(अक्टूबर से से जनवरी के): पोखरण में सर्दियों का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर जनवरी तक रहता है। इस मौसम के दौरान, गंतव्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः. 14 डिग्री सेल्सियस और 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पर्यटक सर्दियों के दौरान पोखरण की यात्रा ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इस समय के दौरान मौसम सुखद रहता है।