Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पूम्पुहर » मौसम

पूम्पुहर मौसम

पूम्पुहर आने के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का होता है जो दिसंबर से फरवरी तक होता है। इस समय तापमान सौम्य और बेस्ट होता है जो पूम्पुहर घूमने के लिए परफेक्ट वातावरण प्रदान करता है।

गर्मी

पूम्पुहर में गर्मियों के दौरान जलवायु गर्म और आर्द्र होती है। समुद्री हवाओं के कारण रातें ठंडी हो जाती हैं लेकिन दिन के समय न्यूनतम तापमान 34डिग्री से. और अधिकतम तापमान 40डिग्री से. होता है। गर्मियों के दौरान पूम्पुहर आने का सुझाव नहीं दिया जाता है। ग्रीष्मकाल मार्च से मई तक रहता है।

मानसून

मानसून में भारी बारिश होती है जिससे तापमान कम हो जाता है। जून से अक्तूबर तक मानसून रहता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण ज़्यादा बारिश नहीं होती बल्कि उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण अक्तूबर के महीने में भारी बारिश होती है। चूंकि, इस समय चक्रवातों की संभावना बढ़ जाती है , इसलिए, भारी बारिश के दौरान पूम्पुहर आना उचित नहीं है।

सर्दी

सर्दियों के दौरान तापमान में थोड़ी कमी आ जाती है। तापमान 24डिग्री से. और 32डिग्री से. के बीच रहता है। यहाँ दिसंबर से फरवरी तक सर्दियाँ होती हैं। पूम्पुहर आने के लिए यह सबसे अच्छा मौसम है।