प्रभास गिरी उत्तर भारत के अन्य शहरों की तरह सर्दी, गर्मी, बारिश तीनों मौसम का साक्षी है।
गर्मी का मौसम यहाँ मार्च से जून तक रहता है इस समय यहाँ तेज गर्मी पड़ती है और अधिकतम तापमान 40° सेल्सियस तक रहता है। औसत तापमान 25°सेल्सियस से 40°सेल्सियस तक रहता है।
यहाँ जुलाई से सितम्बर के बीच बारिश होती है। इस समय मौसम गीला और आर्द्रता भरा होता है।
सर्दी का मौसम यहाँ दिसम्बर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहाँ कई बार तापमान 10° सेल्सियस तक गिर जाता है और इस समय यहाँ तेज सर्दी पड़ती है। साधारणतया दिन में तापमान 30 °सेल्सियस तक रहता है और मौसम सुहावना रहता है।