Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पुष्कर » मौसम

पुष्कर मौसम

भ्रमण करने का सबसे अच्‍छा मौसम : पुष्‍कर में भ्रमण करने के लिए सबसे अच्‍छा मौसम अक्‍टूबर से मार्च के दौरान होता है, इस अवधि में मौसम सुहाना रहता है। नवंबर के महीने में पुष्‍कर में पुष्‍कर मेले का आयोजन का किया जाता है जो विश्‍व का सबसे बड़ा पशु/ मवेशी मेला है।

गर्मी

गर्मी ( मार्च से जून ) : पुष्‍कर में गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होता हैं और जून के अंत तक रहता है। इस दौरान तापमान में अधिकतम बढोत्‍तरी 40 डिग्री सेल्सियस तक होती है जबकि न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

मानसून ( जुलाई से सितम्‍बर ) : मानसून मौसम के दौरान, पुष्‍कर में औसतन बारिश होती है और इस मौसम में वातावरण में आर्द्रता आ जाती है। राजस्‍थान के इस भाग में, मानसून सितम्‍बर के आखिर तक रहता है।

सर्दी

सर्दी ( नवंबर से फरवरी ) : नवंबर से शुरू हुए सर्दियों के मौसम में पुष्‍कर का माहौल और वातावरण बेहद खुशनुमा हो जाता है जो फरवरी के अंत तक चलता है। यानि पुष्‍कर में सर्दियां नवंबर से फरवरी के अंत तक पड़ती हैं। इस दौरान यहां का तापमान, न्‍यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहता है।